गंगापुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत गंगापुर सिटी में खाद्य सुरक्षा दल ने की कार्रवाई, 30 किलो मावा किया नष्ट
आमजन को शुद्ध और पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य में संचालित 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत जिले में कार्रवाई की गई। जिला कलेक्टर सवाईमाधोपुर डॉ. खुशाल यादव और जिला कलेक्टर गंगापुरसिटी डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार गुरुवार और शुक्रवार को हुई खाद्य विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मंच गया।