फर्रुखाबाद: तमंचे के बल पर दंपति से जेवरात व नकदी लूटे, पीछे से बुलेट बाइक पर आए चार बदमाशों ने दिया लूटने की घटना को अंजाम
फर्रुखाबाद जनपद के कंपिल थाना क्षेत्र में बुधवार गुरुवार की रात कंपिल- बदायूं मार्ग पर टेढ़ा पुल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति से सोने के आभूषण, मोबाइल और नकदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने उनकी पांच वर्षीय मासूम बच्ची को भी जबरन गोद में उठा लिया और उसे बंधक बनाकर महिला पर जेवर उतारने का दबाव बनाया। बताया गया कि बदमाश पीछे से