तिलहर/शाहजहांपुर
====
जागरूक कार्यकर्ता
जीत का आधार।एमएलसी।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
भाजपा एमएलसी ने नगर के बूथ अध्यक्षों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली के अवसर पर बधाई देकर उपहार दिए।
नगर की बजरिया वाली धर्मशाला में भाजपा नगर अध्यक्ष साहू रोहित गुप्ता के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी सुधीर गुप्ता ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का आधार बताते हुए कहा कि इनका सम्मान बेहद आवश्यक है जिसे किसी कीमत पर दरकिनार नहीं किया जा सकता।इस दौरान कार्यकर्ताओं को उपहार,मिष्ठान देने के साथ ही उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
सम्मान से अभिभूत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उल्लास की चमक दिखाई दी।