लालगंज: बट सावित्री पूजा के लिए पैसे न मिलने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लालगंज थाना क्षेत्र के पत्थर पोखर सलाहपुर गांव में वट सावित्री पूजा के लिए पति द्वारा पैसा नहीं देने से नाराज एक विवाहित महिला ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है। वही बताया गया कि मृतिका पति-पत्नी मधुबनी जिले के पंडौल था