हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं ने रोडवेज बसों में की नि:शुल्क यात्रा, मुख्यमंत्री का जताया आभार
जिला मुख्यालय पर शनिवार को रक्षाबंधन के मौके पर राज्य सरकार की ओर से महिलाओं एवं बालिकाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा करवाई गई। इसके चलते रोडवेज बसों में महिलाओं और युवतियों की भारी भीड़ देखी गई। अपने भाइयों के घर जाने के लिए बेताब बहनों की भारी भीड़ सुबह से ही बस अड्डों पर उमड़ पड़ी। रविवार को भी बहनें रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी।