हनुमानगढ़: बहनों ने जेल में बंद भाइयों को बांधी राखी, लिया दोबारा अपराध नहीं करने का वचन
जेल प्रशासन की ओर से जेलों में भी रक्षाबंधन पर्व मनाने की सुविधा दी गई। इस क्रम में भाई-बहन के पवित्र बंधन का त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को हनुमानगढ़ जिला कारागृह में भी मनाया गया। जेल में बंद भाइयों को बहनों ने राखी बांधी। भावनात्मक दृश्य में जहां भाई को जेल की सलाखों के पीछे देखकर बहन की आंखें भर आईं तो वहीं, बहन से राखी बंधवाकर भाई भी अपनी बेबसी पर रो पड़े।