बाह: गांव बिजौली में घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, दो लोग गंभीर रूप से घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव बिजौली में घरेलू जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया,वहीं विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और जमकर लाठी डंडे चलने लगे इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल हुए युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां पुलिस के द्वारा उनका मेडिकल भी कराया गया है।