बाह: गांव बगरैना में कुछ लोगों ने मां-बेटी को पीटा, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
थाना बसौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव बगरैना का एक मामला सामने आया है। जिसमें मां बेटी को गाली गलौज का विरोध करना भारी पड़ गया। दरअसल गांव के ही कुछ लोगों ने मां बेटी को पीटा है। वहीं महिला की तहरीर के आधार पर बसौनी पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है।