बाह: पूर्वी जोन आगरा के पिढौरा और चित्राहाट सहित समस्त थानों में समाधान दिवस का किया गया आयोजन
डीसीपी ईस्ट आगरा के निर्देशन में ईस्ट जोन के समस्त थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान थानों पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे। डीसीपी ईस्ट के निर्देशानुसार जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।