बाह: महाशिवरात्रि के पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर में पहुंचे भक्त, यमुना नदी में किया स्नान
महाशिवरात्रि के पर्व पर तीर्थ धाम बटेश्वर में हजारों की संख्या में दूर दराज से शिव भक्त पहुंचे। इस दौरान कांवड़ियों ने बाबा भोले पर गंगाजल चढ़ाकर पूजा अर्चना शुरू की। शिव भक्तों ने यमुना नदी में स्नान किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से भी व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया।