बाह: भदरौली के पास दो बाइकों में आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत भदरौली के पास दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गई,इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इस दौरान रोड पर अफरा तफरी का माहौल हो गया, घटना के बारे में इलाका पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए दोनों युवकों को एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है।