बाह: ब्लॉक पिनाहट में विद्युतीकरण से वंचित परिवारों की समस्या को लेकर एमडी दक्षिणांचल को दिया गया पत्र
तहसील बाह के ब्लॉक पिनाहट में विद्युतीकरण से वंचित मजरों एवं परिवारों की समस्याओं को लेकर लोग दक्षिणांचल कार्यालय पहुंचे जहां उनके द्वारा एमडी दक्षिणांचल को पत्र दिया गया, एमडी दक्षिणांचल अमित किशोर के द्वारा तत्काल पत्र पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द जांच कर कार्य शुरू किया जाए।