अमरिया: अमरिया एपीएल में टांडा इलेवन स्टार की शानदार जीत, मोहम्मद नसीम बने मैन ऑफ द मैच
अमरिया कस्बे में खेले जा रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में टांडा इलेवन स्टार और अमरिया युवा क्रिकेट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टांडा इलेवन स्टार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवरों में 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमरिया युवा क्रिकेट क्लब की टीम टांडा इलेवन स्टार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी।