कोरांव: उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में मिड डे मील का भोजन करने के बाद दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उपचार जारी
कोरांव विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलहट में बुधवार को मिड डे मील का भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। कुछ बच्चों ने विद्यालय परिसर में ही उल्टी और दस्त करना शुरू कर दिया, जिससे शिक्षक भी हैरान रह गए। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने समय से पहले ही विद्यालय में छुट्टी कर दी। जल्द ही दर्जन भर से अधिक बच्चे उल्टी और दस्त करने लगे।