रामगढ़: रामगढ़ में सभी छठ घाटों पर प्रथम संध्या अर्घ्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
रामगढ़ जिले के सभी छठ घाटों पर प्रथम संध्या अर्घ्य आज शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। उपायुक्त सहित जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए। आगामी प्रातःकालीन अर्घ्य के लिए भी सतत निगरानी जारी है।