शहडोल शनिवार को लगभग 2:00 बजे हरे माधव सेवा समिति के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते दिनों हरे माधव सेवा समिति के तत्वाधान मे सिंधी धर्मशाला मे नेत्र शिविर का आयोजन किया गया इसके उपरांत जिला चिकित्सालय मे हरे माधव सेवा समिति के तत्वाधान मे दर्जन भर से अधिक लोगो का नेत्र का ऑपरेशन किया गया है,इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉक्टर भी मौजूद रहे हैं।