मंझनपुर: महिला थाना पुलिस ने मंझनपुर के दुर्गा मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया
नवरात्रि के दौरान मंदिर में आने वाली महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता ज्यादा पड़ती है,इसके दृष्टिगत शनिवार को कौशांबी की महिला थाना की पुलिस द्वारा मंझनपुर की दुर्गा मंदिर और अन्य मंदिरों में जाकर मंदिर में आने वाली महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया है।महिला पुलिस कर्मियों ने भक्त महिलाओं को सभी प्रकार के हेल्पलाइन नंबर की जानकारियां दी है।