मंझनपुर: फरीदाबाद के मंदिर में पूजा से रोका, मारपीट कर घर में किया कैद: दबंगों से त्रस्त पुजारी ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
थाना करारी क्षेत्र के ग्राम फादिलाबाद में एक पुजारी परिवार को गांव के ही दबंगों ने न सिर्फ मंदिर में पूजा करने से रोका, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घर में कैद कर दिया। मामला तूल पकड़ने पर गांव वालों की मदद से पुजारी को मुक्त कराया गया। लेकिन अब भी दबंगों की धमकी से परिवार डरा-सहमा है। न्याय न मिलने से परेशान पुजारी परिवार ने एसपी से शिकायत की है।