घाटमपुर: कुआं खेड़ा चौकी के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता जाने के चलते बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर गिरा, हुआ घायल,रेफर
सजेती थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा चौकी के पास अचानक कुत्ता आ जाने के चलते बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर गिर गया। घटना में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।