बिहपुर: पानी से भरी बाल्टी में गिरी दो साल की बच्ची, हालत गंभीर
नारायणपुर नवटोलिया गांव में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी छोटू अली की दो वर्षीय पुत्री महनूर खेलते-खेलते पानी भरे बाल्टी में गिर गई। घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि बच्ची का सिर बाल्टी के अंदर नीचे की ओर फंस गया था और पैर ऊपर की तरफ था। यह देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मां ने तुरंत उसे बाल्टी से बाहर..