पटियाली: ग्राम अशोकपुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, सवार गंभीर घायल, उच्च चिकित्सालय किया गया रेफर
कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र में शुक्रवार रात ग्राम अशोकपुर के पास नीलगाय से बाइक टकराने पर गढ़ी ढकपुरा निवासी 55 वर्षीय शीलेन्द्र सिंह पुत्र बदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह पटियाली से अपने गांव लौट रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पटियाली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय रेफर किया।