कांके: कांग्रेस भवन में मिलन समारोह, बीजेपी नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने कांग्रेस में की वापसी
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2026 कांग्रेस भवन बुधवार शाम करीब चार बजे में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बीजेपी नेता और समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल ने कांग्रेस में वापसी की। बीजेपी नेता और समाजसेवी आदित्य विक्रम जायसवाल ने राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नीतियों व सिद्धांतों में आस्था जताते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।