कांके: खादगढ़ा बस स्टैंड में 2 फरवरी को हुई आगजनी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Feb 4, 2026 खादगढ़ा बस स्टैंड में बीते 2 फरवरी को हुई आगलगी कि घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बुधवार शाम करीब चार बजे एक आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपी ने खादगढ़ा बस स्टैंड में 6 बसों को आग के हवाले कर दिया था और उसके बाद दूसरे दिन सिटी बस को भी आग में झोंकने की कोशिश थी। दोनों ही घटनाओं में अपराध की शैली बिल्कुल एक थी।