उचकागांव: उचकागांव बीस सूत्री बैठक: जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, बैंक व पीएचईडी के मुद्दे प्रमुख
उचकागांव प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की दोपहर 1 बजे बीस सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, बैंकिंग, बिजली और पीएचईडी के मुद्दे छाए रहे। दीपक कुमार ने सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बिजली विभाग की लापरवाही से दहीभाता स्कूल के ऊपर हाई वोल्टेज तार खतरा पैदा कर रहा है।