उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में चार लोग गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के बलभद्र पट्टी गांव की रामावती देवी और दहीभाता तकिया टोला के शिबली मियां है.