उचकागांव: मीरगंज के पचफेड़ा में रिटायर्ड चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज के पचफेड़ा में हुए रिटायर्ड चौकीदार गोपाल चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने प्रेस वार्ता कर पर्दाफाश कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे अवैध प्रेम संबंध में बाधा बनना प्रमुख कारण था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों हीरालाल यादव और सुनील यादव को गिरफ्तार किया है।