उचकागांव: हथुआ के मधवालाल मठिया गाँव से 12 वर्षीय सत्यम लापता, पुलिस और परिजन कर रहे हैं तलाश
हथुआ प्रखंड के मधवालाल मठिया गाँव से 12 वर्षीय किशोर सत्यम सोमबार सुबह करीब 5 बजे रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। परिवारवालों ने गाँव और आसपास के इलाकों में उसे काफी ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन काफी परेशान हैं और अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। अंततः दोपहर करीब 2 बजे इसकी जानकारी हथुआ थाना को दी गई, जिसके बाद पुलिस भी सत्यम की तलाश में जुट गई