हथुआ: मीरगंज के छाप मोड़ पर यात्री बस और स्कूल बस की टक्कर, 5 छात्रों समेत 6 घायल
मीरगंज के छाप मोड़ पर एक स्कूली बस और नॉर्थ बिहार पैसेंजर बस के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच स्कूली छात्र और एक कॉन्ट्रैक्टर घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सिवान के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही हथुआ के SDPO और स्थानीय थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।