कुलपहाड़: पनवाड़ी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
शेरगढ़ निवासी जगतराज (22) पुत्र करन सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना पनवाड़ी में मु.अ.सं. 94/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।