जशपुर: जिला न्यायालय जशपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, विभागों के टेबल सजे रहे, लेकिन आम लोगों की मौजूदगी रही बेहद कम
12 सितंबर को जिला न्यायालय जशपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में बिजली विभाग, बैंक, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों और संस्थानों के टेबल लगाए गए, जहां संबंधित मामलों के निराकरण की व्यवस्था की गई थी। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार लोक अदालत के माध्यम से लोगों को आपसी सहमति से मामलों का त्वरित निराकरण कराने का अवसर दिया गया।