प्रभात पट्टन: जल जीवन मिशन ठेकेदार पर अवैध निर्माण का आरोप, सावंगी के ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
प्रभात पट्टन जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सावंगी में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा तहसील सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा कर गार्ड रूम निर्माण का मामला सामने आया है जिसको लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे तहसीलदार को अनुभाग्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौप कर उचित कार्रवाई की मांग की है