Public App Logo
मोहम्मदी में रोजगार एवं तकनीकी प्रशिक्षण का सशक्त उदाहरण मोहम्मदी-खीरी। राजकीय निर्माण निगम द्वारा निर्माणाधीन चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण कार्य ने स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 200 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है। परियोजना से जुड़े अभियंताओं द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मोहम्मदी के विद्यार्थियों को व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्हें निर्माण कार्यों की आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक मोहम्मदी के सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों को भी प्रशिक्षण एवं औद्योगिक अनुभव उपलब्ध कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में से 04 छात्रों को विभिन्न संस्थानों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जबकि 35 छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उनके कौशल विकास को बढ़ावा दिया गया। Lokendra Pratap Singh - Laharpur News