Public App Logo
Profile Picture

समग्र चेतना

@samagrachetna
434Followers
0Following
मोहम्मदी में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन सेवा संकल्प अभियान में मोहम्मदी विधानसभा के विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह बोले फिर से 2027 सरकार बनेगी
मोहम्मदी में स्नातक चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कान्ति सिंह के पक्ष में बैठक जिला अध्यक्ष रामपाल यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई
मोहम्मदी में नहीं जुट पा रहे कान्ति सिंह के समर्थन में स्नातक लोग
प्रत्याशी को गुमराह करने का खेल जारी
भारतीय राजनीति में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जो सतह पर चुनावी हार-जीत जैसी दिखाई देती हैं, लेकिन उनकी तह में उतरें तो वे एक बड़े संगठनात्मक संदेश की वाहक बन जाती हैं। हाल के दिनों में भारतीय जनता पार्टी के भीतर और चुनावी मैदान में जो घटनाक्रम सामने आए हैं, उन्हें केवल संयोग मान लेना शायद राजनीति की बिसात को कम समझना होगा।

बिहार के बांकीपुर से निकले नेता नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना, मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर अपेक्षाकृत कम चर्चित संगठनात्मक कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाना, तथा संगठन में लगातार नए चेहरों को आगे बढ़ाने की नीति—इन घटनाओं को भाजपा के भीतर चल रहे एक व्यापक प्रयोग के रूप में देखा जा रहा है।

दतिया का प्रसंग विशेष रूप से चर्चा में रहा। वर्षों तक क्षेत्र की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे डॉ. नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया गया और पार्टी ने एक संगठनात्मक कार्यकर्ता पर दांव लगाया। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर असंतोष भी देखने को मिला, किंतु भाजपा नेतृत्व अपने फैसले पर कायम रहा।

यहीं से एक सियासी पैग़ाम उभरता है—भाजपा शायद अपने कार्यकर्ताओं को यह एहसास दिलाना चाहती है कि पार्टी में मुकद्दर केवल बड़े नामों से नहीं लिखा जाएगा। दरवाज़े उस कार्यकर्ता के लिए भी खुले हैं जो वर्षों से चुपचाप संगठन की ईंटें जोड़ता रहा है। सियासत की ज़ुबान में कहें तो यह एक तरह का "इंतज़ामिया संदेश" है कि ताज किसी के सिर पर स्थायी नहीं और सफ़र किसी के लिए बंद नहीं।

बांकीपुर और दतिया जैसे चुनावी नतीजों ने भाजपा को झटका अवश्य दिया, परंतु राजनीति में हर हार केवल पराजय नहीं होती। कई बार हार भी एक संदेश लेकर आती है। दतिया उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा और इसके बाद नरोत्तम मिश्रा को टिकट न देने के निर्णय पर चर्चाएं तेज हुईं।

राजनीति के जानकारों का एक वर्ग मानता है कि भाजपा अब व्यक्तित्व-आधारित राजनीति से अधिक संगठन-आधारित राजनीति की ओर अपने ढांचे को और मज़बूत कर रही है। यह वही सोच है जिसमें कार्यकर्ता को कहा जाता है—"तैयार रहो, कल तुम्हारी बारी भी आ सकती है।" कोई पीछे बैठा कार्यकर्ता आज मंडल में हो, कल विधानसभा में दिखाई दे सकता है। कोई पार्षद आज साधारण कार्यकर्ता हो, तो कल राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी पा सकता है। यह विचार भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता रहा है।

साहित्य की भाषा में कहें  तो "मंज़िल उन्हीं की नहीं होती जो कारवाँ के आगे चलते हैं, कभी-कभी पीछे चलने वाले मुसाफ़िर भी रहनुमा बन जाते हैं।"

हालांकि, इस रणनीति की सफलता या असफलता का अंतिम निर्णय मतदाता ही करता है। चुनावी परिणाम यह भी बताते हैं कि संगठनात्मक संदेश और ज़मीनी जीत, दोनों हमेशा एक ही दिशा में नहीं चलते। लेकिन इतना अवश्य है कि हाल की घटनाओं ने यह बहस तेज कर दी है कि भाजपा आने वाले चुनावों में व्यक्तियों से अधिक संगठन और कार्यकर्ता-आधारित राजनीति पर भरोसा बढ़ाती दिखाई दे रही है।
सियासत के इस पूरे मंजर में एक बात साफ़ नज़र आती है—भाजपा यह जताने का प्रयास कर रही है कि उसके लिए पद से बड़ा संगठन है, और संगठन से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं।
समग्र चेतना  <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=bjp nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=samagrachetna nis:value=samagrachetna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhi nis:value=DELHI nis:enabled=true nis:link/>
कल प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर शुरू सेवा सप्ताह अभियान में CHC में सुबह फल वितरण , विश्वकर्मा मंदिर पर पूजन सहित तमाम नवनिर्मित भवनों पर दीप प्रज्वलन एवं अन्य सरकारी गैर सरकारी/ सामाजिक संगठन कार्यक्रम करेगे कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे
मोहम्मदी में विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर मंथन

मोहम्मदी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ‘बाबा’ के मोहम्मदी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और कायस्थ महासभा पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। वहीं ज्योतिर्मय बर्तरिया किशोर को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया।

बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा व कायस्थ महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
सवर्ण आर्मी लखीमपुर-खीरी के जिलाध्यक्ष बने सूरज तिवारी प्रदेश अध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा ने जताया विश्वास
ग्राम पंचायत के ही एक व्यक्ति ने लगाया उचित दर विक्रेता पर आरोप उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत भूडा पिपरी में कर रहे है घटतौली, आखिर प्रशासन के लोग क्यों नहीं कर पा रहे हैं शिकंजा
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके।
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 6
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 12
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 5
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 7
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 11
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 9
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 13
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 8
तुर्कहाटा टप्पा गोकन में हर घर जल योजना सवालों के घेरे में।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन बिछने के बावजूद घरों तक नियमित पानी नहीं पहुंच रहा।
सड़कें खोदकर छोड़ दी गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिम्मेदार अधिकारी तत्काल जांच कर जलापूर्ति बहाल करें, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक पहुंच सके। का पार्ट 10
तुर्काहाटा में नहीं पहुंच पा रहा पानी हर घर जल योजना... पूरी वीडियो जल्द देखो
समग्र चेतना की खबर का असर: जलभराव से घिरे मोहनपुर ग्रंट पहुंचे विधायक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मोहम्मदी। मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 की बंगाली कॉलोनी में जलभराव और ग्रामीणों की परेशानी को लेकर प्रकाशित समग्र चेतना की खबर का असर दिखाई दिया। मामले की जानकारी के बाद विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह स्वयं गांव पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
मौके पर एसडीएम, चिकित्सकीय टीम व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में विधायक ने जलनिकासी, राहत कार्य और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से जवाब-तलब किया तथा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभावित 55 परिवारों को तिरपाल, राशन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। विधायक ने अधिकारियों को राहत कार्यों में लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।   विधायक के निर्देशन में प्रशासनिक अमला हरकत में आया और राहत कार्य शुरू कराए गए।
शाहजहांपुर 

विधानसभा चुनाव को लेकर शाहजहांपुर सदर सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। जिले के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले जयेश प्रसाद का नाम संभावित उम्मीदवारों की चर्चाओं में प्रमुखता से लिया जा रहा है। प्रसाद परिवार का क्षेत्र की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रहा है और उनका मजबूत जनाधार माना जाता है।

हालांकि अभी तक किसी भी दल की ओर से टिकट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में जयेश प्रसाद को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। यदि उन्हें मैदान में उतारा जाता है तो शाहजहांपुर सदर सीट पर मुकाबला और अधिक रोचक हो सकता है।

वर्तमान में शाहजहांपुर सदर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री सुरेश खन्ना का राजनीतिक प्रभाव कायम है। ऐसे में विपक्ष की ओर से किसी मजबूत चेहरे के उतरने की संभावनाओं पर भी नजर रखी जा रही है।

टिकट की अंतिम घोषणा होने के बाद ही चुनावी तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
उत्तर प्रदेश में IAS और PCS  के तबादले किए गए हैं इसी क्रम में लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग बनाया गया है वहीं लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अयोध्या के अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे होंगे ....
मारपीट की घटना में घायल होकर इलाज के दौरान मृतक अहमद के परिजनों से समाजवादी नेता कार्तिक तिवारी ‘शैलू’ ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को ₹25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया
मोहम्मदी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज, विधायक ने पदाधिकारियों संग की बैठक
मोहम्मदी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र के बरबर एवं पसगवां मंडलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न जनसेवा और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विधायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ अभियान को सफल बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा गतिविधियों का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश प्रवक्ता बने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री ज्योतिर्मय बरतरिया....../
मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 की बंगाली कॉलोनी में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, ग्रामीणों ने राहत व निकासी की मांग उठाई
मोहम्मदी, खीरी। पसगंवा विकासखंड के ग्राम मोहनपुर ग्रंट नंबर-03 स्थित बंगाली कॉलोनी में लगातार हुई बारिश के बाद गंभीर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नहर की पटरी पर बसे इस गांव में कई स्थानों पर कमर तक पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के जल निकास की व्यवस्था नहर के नीचे से गुजरने वाले सात पाइपों (साइफन प्रणाली) के माध्यम से रंजीतपुर की ओर की गई है, लेकिन पाइपों में गंदगी और अवरोध जमा होने से पानी का बहाव अत्यंत धीमा हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी गांव में ही जमा हो रहा है।
जलभराव के चलते गांव में सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतु दिखाई देने लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। दूषित पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि साइफन पाइपों की तत्काल सफाई कराकर जल निकासी सुचारु कराई जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जा रही है।
Gaurav Kumar जिला DM Lakhimpur Kheri   @cdokheri Lokendra Pratap Singh
DrVp Singh Romi Sahni Atul Rastogi