ढोलना थाना पुलिस ने ई-रिक्शा में बैठी महिला यात्री का पर्स चोरी करने के मामले में दो वांछित महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फिरोजपुर तिराहे के पास से दोनों महिलाओं को पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला आरोपियों का नाम लक्ष्मी उर्फ राधा और नीलम उर्फ रवीना है। महिला आरोपी एटा जिले के आवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है।