चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में भूगोल ऑनर्स के लिए पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की मांग
चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में भूगोल ऑनर्स के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में हो रही परेशानी को लेकर एनएसयूआई ने चिंता जताई है। संगठन के पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के कुलसचिव से भूगोल ऑनर्स विभाग में पर्याप्त योग्य शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है।