हरसूद: नया हरसूद में डोल ग्यारस पर्व के मीना बाजार को लेकर हलचल तेज
डोल ग्यारस पर्व पर नया हरसूद में प्रतिवर्ष मीना बाजार लगता है। नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा पहले मीना बाजार हेतु भूमि की नीलामी कर दी जाती थी। ज्यादा बोली वाले ठेकेदार को मीना बाजार हेतु भूमि उपलब्ध करा दी जाती थी। जिसके बाद ठेकेदार अपने हिसाब से मीना बाजार लगवाते थे। किंतु इस वर्ष नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा मीना बाजार लगवाया जा रहा है।