शिवपुरी नगर: कड़ोरा इमलिया में मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर युवक ने एसपी से गुहार लगाई
करैरा थाना क्षेत्र के कड़ोरा इमलिया के रहने वाले हरपाल सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी भैंसे निकल रही थी। जो सरकारी चबूतरे से टकरा गई। जिसको लेकर गांव के ही 3 लोगों ने उसके भतीजे के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज बुधवार की दोपहर डेढ़ बजे एसपी से कार्यवाही की मांग की है।