शिवपुरी नगर: हाथरस में लाइट का चंदा न देने पर परिवार के ही युवक ने की मारपीट, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
देवसिंह जाटव पुत्र सुखीराम जाटव ने जानकारी देते हुए बताया की गांव में बिजली के लिए चंदा हो रहा था । मेरे पास परिवार का ही अच्छेलाल जाटव आया और चंदा मांगने लगा। जिस पर मैंने कहा कि पहले और लोगों से ले आओ। तो वह मुझे गाली गलौज करने लगा जिसे मैं विरोध किया तो उसने मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत मैंने करैरा थाने में की पर सुनवाई नही हुई।