शिवपुरी नगर: पोहरी के युवक ने सीएम राइज स्कूल के प्रिंसिपल पर रिश्वत मांगने और झूठे आरोप लगाकर नौकरी से हटाने का आरोप लगाया
पोहरी थाना क्षेत्र के किले के अंदर रहने वाले अभिषेक आदिवासी पुत्र पातीराम आदिवासी ने कलेक्टर को दिए शिकायती आवेदन में बताया कि वह पोहरी सीएम राइस स्कूल में वर्ष 2016 से सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। एवं प्रिंसिपल द्वारा उससे 50 हजार रुपए की मांग की जाने लगी। जब उसने पैसे नहीं दिए तो प्रिंसिपल ने उसे पर झूठा आरोप लगाते हुए उसे हटा दिया।