शिवपुरी नगर: देहात थाना पुलिस ने बिजली घर के पास कब्रिस्तान रोड से 315 बोर की अधिया और 2 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
देहात थाना पुलिस ने रात्रि गस्त में चैकिंग के दौरान बिजली घर के पास कब्रिस्तान रोड शिवपुरी पर संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति पवन कुशवाह पुत्र विवेक कुशवाह उम्र 33 साल निवासी ग्राम बडेगांव चौराहा बडौदी रोड शिवपुरी को 315 अधिया और दो जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी आज शाम 5 बजे प्रेस नोट के माध्यम से दी गई है।