पटना (बिहार): जमुई में नाबालिग से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर जद(यू) नेता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
राजीव रंजन ने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराने में देरी हुई, लेकिन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया। उनके मुताबिक, पुलिस ने अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है।
उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
राजीव रंजन ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय स्तर पर रणनीति पर काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी किसी घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर तत्काल सूचना दें।
राजीव रंजन ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि उनकी बातों को बिहार की जनता गंभीरता से नहीं लेती। यह उनका राजनीतिक बयान है।
.
.
.
.
#Jamui #JamuiNews #BiharNews #JDU #RajivRanjan #TejashwiYadav #MinorHarassmentCase #JamuiCase #BiharPolice #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2026