चरथावल, मुजफ्फरनगर। थाना क्षेत्र के रोनी हरजीपुर गांव के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका को लेकर वन विभाग का सर्च अभियान लगातार जारी है। सोमवार को वन विभाग की चार टीमों ने ग्रामीणों के साथ करीब सात घंटे तक जंगल में सघन कांबिंग और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से जंगल में चार पिंजरे और चार CCTV कैमरे लगाए गए हैं। टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
करीब एक साल से तेंदुए की मौजूदगी का दावा
ग्रामीणों के अनुसार, रोनी हरजीपुर के जंगल में पिछले करीब एक वर्ष से तेंदुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। पिछले सप्ताह दो बार तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर पूर्व में धरना-प्रदर्शन भी किया जा चुका है। वन विभाग पहले भी जंगल में पिंजरे लगा चुका है, लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।
किसानों ने अकेले जंगल जाना किया बंद
तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के चलते ग्रामीणों में डर बना हुआ है। किसानों ने अकेले जंगल में जाना कम कर दिया है। वहीं, अभिभावक बच्चों को भी अकेले रास्तों से भेजने से बच रहे हैं।
पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीमें गांव और आसपास के जंगल क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।
सात घंटे चला सघन सर्च ऑपरेशन
क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सोनकर ने बताया कि सोमवार को वन विभाग की चार टीमों ने ग्रामीणों के साथ करीब सात घंटे तक जंगल में सर्च अभियान चलाया। दर्जनों वनकर्मियों और ग्रामीणों ने जंगल के विभिन्न हिस्सों में तलाश की, लेकिन इस दौरान तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
उन्होंने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चार पिंजरे और चार CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।
वन विभाग की ग्रामीणों से अपील
.
.
.
.
#Muzaffarnagar #Charthawal #RoniHarjipur #Leopard #LeopardNews #MuzaffarnagarNews #ForestDepartment #LeopardSearch #Wildlife #UPNews #UttarPradesh #GroundReport #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2026