जमुई (बिहार): नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी।
रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुठभेड़ हुई और नंदन यादव घायल हो गया। उसे पुलिस की निगरानी में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले ही कई आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई भी जारी है। मामले में POCSO एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
.
.
.
.
#Jamui #JamuiCase #NandanYadav #JamuiViralVideo #PoliceEncounter #BiharNews #BiharPolice #POCSO #CrimeNews #BreakingNews #JamuiNews #NHPBharat
Fatehabad, Agra | Sep 22, 2026