बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के गंज रोड पर 2 बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
सिरौली थाना क्षेत्र के गंज रोड पर दो तेज रफ्तार बाइक के आपस में टकरा गई। इसमें एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।