बरेली: आजमपुर के निवासी व्यक्ति ने लोन कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए, एसएसपी से की शिकायत
आंवला थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर के रहने वाले नीरदीप चंद्र वर्मा ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया प्राइवेट कंपनी जो कि अपने आपको सरकारी बताती है और लोन देती है ।और ब्याज भी डबल लेती है ,सिविल भी खराब कर देती है ।पीड़ित ने बताया कंपनी फर्जी तरीके से लोन देकर डबल पैसा वसूल कर रही है ।जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से की।