बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के महानगर गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के महानगर गेट के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल छानबीन शुरू कर दी है।