रेपिड टेस्ट किट के माध्यम से की गयी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की मौके पर जांच
--
वरिष्ठ कार्यालय भोपाल तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के आदेशों एवं निर्देशों के पालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले में लगातार जांच कार्यवाही जारी है । इन्ही आदेशों के क्रम में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले में संचालित डेयरियों का औचक निरीक्षण किया गया तथा रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादो में मिलावट की मौके पर ही जांच की गई । निरीक्षण के दौरान विदिशा रोड स्थित अभिषेक ट्रेडर्स, आनंद दूध डेयरी, कृष्णा दूध डेयरी, कोलुआ रोड स्थित शिव दूध डेयरी से दूध, दही, मावा, पनीर इत्यादि तथा दुग्ध विक्रेता हुकुम सिंह पटेल द्वारा मोटर सायकिल पर विक्रय किये जा रहे गाय के दूध, भैंस के दूध तथा मिक्सड मिल्क में यूरिया, ग्लूकोज, सुक्रोज, हाइड्रोजन पराक्साइड, न्यूट्रलाइज़र, तथा माल्टोडेक्सट्रिन के मिलावट की जांच की गयी । रैपिड टेस्ट किट के माध्यम से की गयी जांच में किसी भी दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों प्रारंभिक स्तर पर मिलावट की पुष्टि नहीं हुई है । खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मौके पर डेयरियों पर उपस्थित आमजन को भी जांच करते हुये यह बताया गया कि वह खुद दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों मे मिलावट की जांच कर सकते है एवं डेयरी संचालकों को निर्देशित किया गया कि वह भी अपनी डेयरियों में इस किट का उपयोग करें, जिससे कि वह भी दूधियों के द्वारा उन्हे दिये गये दूध की जांच कर सकें ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि यह कार्यवाही लगातार चलेगी यदि प्रारंभिक जांच कोई नमूना मानक स्तर का होना नहीं पाया गया तो उसका विधिवत नमूना लिया जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा तथा संबंधित दुग्ध विक्रेता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत कडी कार्यवाही की जायेगी।
#ashoknagar