70वीं संभाग स्तरीय शालेय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
--
नगर पालिका परिषद अशोकनगर के अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया 70वीं संभाग स्तरीय शालेय टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी ने की।
यह संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 01 सितंबर से 03 सितंबर 2026 तक संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल, पवारगढ़ में आयोजित की जा रही है, जिसमें संभाग के 08 जिलों से खिलाड़ी प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्कूल के संचालक श्री देवेंद्र , श्री अरुण रघुवंशी, श्री धर्मेंद्र रघुवंशी खेजरा, श्रीमती इन्द्रपाल कौर, श्री सलिल त्रिपाठी सहित अतिथिगण उपस्थित रहें।
#ashoknagar