आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में तरवां थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी व मय हमराह फोर्स ने जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में वांछित आरोपी रामदुलार यादव पुत्र जीता यादव को ऊंचहुआ बाजार के तितिरा मोड़ से शुक्रवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।