भादरा: एक करोड़ की अवैध शराब बरामद, पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
भादरा पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित करीब एक करोड़ रुपये की 530 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब फोम के गद्दों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही थी। पुलिस ने नेठराना निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।